सूत्रों का कहना है कि अगर आईटीबीपी के नियमों की अवहेलना हुई होगी तो विभाग के साथ साथ चुनाव आयोग विधिक कार्रवाई कर सकता है। साथ ही कार्यक्रम करने वाली पार्टी को भी सेना व अर्ध सैनिक बलों के लोगों का दुरुपयोग करने के मामले में घेर सकता है।
बता दें कि 26 अप्रैल को दाड़ी में भाजपा की रैली के दौरान आईटीबीपी की वर्दी पहने ओम प्रकाश भाजपा में शामिल हुए तो नेता, कार्यकर्ता और मीडिया कर्मी भौचक्के रह गए। हालांकि इस दौरान ओम प्रकाश ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल को सैल्यूट किया।
ओम प्रकाश ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में सेवाओं के दौरान वह रिटायर हुए थे। उनका कहना था कि वर्दी पहनकर पार्टी में शामिल होने के लिए उन्होंने अनुमति ली हुई है। हालांकि इस कार्यक्रम के बाद आईटीबीपी के रिटायर्ड अफसर की वर्दी पहनकर भाजपा में शामिल होने की तस्वीरें तुरंत सोशल मीडिया में वायरल हो गईं।