फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने नामांकन के बाद निकाला पैदल मार्च

Thu, 25 Apr 2019 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर ने वीरवार को हमीरपुर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भोटा चौक से गांधी चौक तक पैदल मार्च किया। दोपहर बाद गांधी चौक पर जनसभा भी की।

विज्ञापन


इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र, आनंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और तीन बार के भाजपा सांसद रहे सुरेश चंदेल आदि मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद चंदेल की यह पहली रैली थी। इन तमाम नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गढ़ में चुनावी हुंकार भरी और शक्ति प्रदर्शन किया।


डेढ़ साल में 19 लाख बढ़ गई रामलाल की संपत्ति
कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर की कुल संपत्ति डेढ़ साल में 19 लाख रुपये बढ़ गई। शपथपत्र में उन्होंने अपनी कुल चल और अचल संपत्ति 3.48 करोड़ रुपये बताई है। चल संपत्ति 45.39 लाख और अचल संपत्ति 3.03 करोड़ है।
विज्ञापन


इससे पूर्व 2017 के विधानसभा चुनावों के समय रामलाल ठाकुर ने अपनी कुल चल और अचल संपत्ति 3.29 करोड़ रुपये बताई थी। जिसमें चल संपत्ति 32.15 लाख थी और अचल संपत्ति 2.97 करोड़ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें