चुनाव लड़ने से पहले प्रत्याशियों को लाभ के तमाम पदों को छोड़ देना होता है, वरना यह आदर्श चुनाव आचार संहिता की भी उल्लंघना है। किशन कपूर के लाभ के पद पर होने का मामला चुनाव आयोग के भी नोटिस में बताया जा रहा है।
अब आयोग की कपूर के नामांकन वाले दिन पर नजर है कि वह पद छोड़ते हैं या नहीं। कपूर धर्मशाला में शुक्रवार (26 अप्रैल) को नामांकन भरने जा रहे हैं। इसी बीच वह कभी भी यह पद छोड़ सकते हैं।
कोट
अभी मैंने नामांकन नहीं भरा है। नामांकन भरने के दौरान ही मैं बताऊंगा कि मुझे क्या करना है। यानी उसी दिन स्पष्ट करूंगा कि इस पद को मुझे छोड़ना है या नहीं। - किशन कपूर, कांगड़ा से भाजपा प्रत्याशी एवं मंत्री