उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक सुधारों की सख्त आवश्यकता है और वे चाहती हैं कि आगामी केंद्र सरकार इस ओर ध्यान दे। तनुजा ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री ने बहुत से देशों में संबंध स्थापित किए हैं। उन्हें उम्मीद है कि इससे कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। तनुजा अपने पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्र तक पहुंची थी।
उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि उनके देश का विकास भी विदेशों की तर्ज पर हो। उन्होंने कहा कि युवा जब तक मतदान नहीं करेंगे, तब तक देश की तरक्की और विकास तेजी से नहीं होगा। युवा पढ़े-लिखे और अच्छी समझ वाले हैं उन्हें खुद के भविष्य के लिए क्या करना है इसकी पूरी जानकारी है।