फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कैंसर वार्ड में मनाई लोहड़ी, मरीजों को बांटे कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मैत्री संस्था की ओर से सोमवार को आईजीएमसी शिमला के कैंसर वार्ड में मरीजों के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने कैंसर पीड़ित मरीजों को लोहड़ी की सामग्री, न्यूट्रिशन सामग्री और गरम कपड़े बांटे। यह कार्य मैत्री संस्था के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मरीजों के बीच त्योहार की खुशियां साझा करना, उन्हें मानसिक संबल देना और उनका मनोबल बढ़ाना रहा। संस्था की अध्यक्ष ममता गोयल ने बताया कि मैत्री संस्था समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ सदैव खड़ी रही है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे। इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष निशि सूद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें