शिमला। राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन हिमाचल ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश में रक्तदान तथा अंगदान पर जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरान कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर शर्मा ने छात्राओं को अंगदान की शपथ दिलवाई। राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन मीडिया कंसल्टेंट रामेश्वरी ने विद्यार्थियों को अंगदान से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीवित व्यक्ति निर्धारित चिकित्सकीय परिस्थितियों में कुछ अंग व अंग का हिस्सा दान किया जा सकता है। इसके अलावा ब्रेन स्टेम डेथ की स्थिति में परिवार की सहमति से विभिन्न अंगों एवं ऊतकों का दान कर जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दिया जा सकता है। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो