शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहली में वीरवार को रोजगार कार्यालय मशोबरा के सौजन्य से व्यावसायिक मार्गदर्शन एवं आजीविका परामर्श विषय पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रोजगार अधिकारी मशोबरा अनीता भिक्टा ने व्यावसायिक कोर्सों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप कॅरिअर का चयन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन चंदेल ने रोजगार अधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मार्गदर्शन शिविर विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपने कॅरिअर को लेकर सही दिशा प्रदान करते हैं। संवाद