शिमला। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय शिमला के रोटरैक्ट क्लब ने नए छात्रों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान साक्षरता शपथ के साथ अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस भी मनाया। रोटारैक्ट क्लब ने कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रीति सक्सेना के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर क्लब के सेवा, नेतृत्व और सामुदायिक सहभागिता जैसे मूल मूल्यों पर जोर दिया। कार्यक्रम का आयोजन समन्वयक डॉ. हरि चंद ठाकुर ने किया। ब्यूरो