फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव कथा श्रवण से मिलती है मुक्ति : शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गंज बाजार स्थित सनातन धर्म सभा के राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा के दूसरे भगवान शिव की अनंत महिमा का वर्णन किया गया। दोपहर 3 बजे से शुरू हुई कथा में कथावाचक अमित कृष्ण शास्त्री महाराज ने बताया कि भगवान शिव आदि और अनादि हैं और समस्त चराचर जगत के आधार हैं। इनकी भक्ति से मनुष्य के समस्त पापों का नाश होता है और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का आगमन होता है। कथावाचक ने शिव महापुराण में वर्णित भगवान शिव के निराकार और साकार स्वरूप की व्याख्या करते हुए कहा कि श्रद्धा, विश्वास और निष्काम भाव से की गई शिव आराधना से प्रत्येक मनोकामना पूर्ण होती है। इस दौरान महाराज ने चंचुला और बिंदुक का प्रेरणादायी प्रसंग सुनाया। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि 21 जुलाई तक कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6:30 बजे तक होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें