फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में पंजाब रेजीमेंट से जुड़े पूर्व सैनिकों और आश्रितों की सुनीं समस्याएं

Mon, 05 Feb 2024 03:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

उपनिदेशक सैनिक कल्याण विभाग नाहन में सोमवार को पूर्व सैनिकों और उनको आश्रितों की समस्याओं के निदान के लिए पंजाब रेजिमेंटल सेंटर से अधिकारियों की विशेष टीम पहुंची।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों और आश्रितों की सुनीं समस्याएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला उपनिदेशक सैनिक कल्याण विभाग नाहन में सोमवार को पूर्व सैनिकों और उनको आश्रितों की समस्याओं के निदान के लिए पंजाब रेजिमेंटल सेंटर से अधिकारियों की विशेष टीम पहुंची। इस टीम ने पंजाब रेजिमेंट से जुड़े पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की पेंशन और दूसरी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उसके समाधान के लिए कदम उठाने की बात कही।  यह टीम रामगढ़ कैंट बिहार से आई थी। इसमें जेसीओ और एनसीओ जैसे अधिकारी शामिल रहे। जिला उप निदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड दीपक धवन ने बताया कि सैनिक कल्याण विभाग आर्मी, नेवी और एयरफोर्स से सेवानिवृत हुए पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं को निपटाने के लिए वचनबद्ध है। सोमवार को इस जिला कार्यालय में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर से एक विशेष टीम यहां पहुंची। इस टीम ने पंजाब रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से जुड़ी समस्याओं को सुना। इसमें पेंशन, पारिवारिक पेंशन समेत दूसरी समस्याएं शामिल रहीं। इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें