शिमला। लायंस क्लब शिमला ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) शिमला में हेल्थ एंड ह्यूमैनिटी प्रोजेक्ट के तहत मरीजों के लिए आवश्यक चिकित्सा एवं रोगी-सहायता उपकरण भेंट किए। इसमें रेगुलेटर सहित ऑक्सीजन सिलिंडर, कमोड सहित व्हीलचेयर, मोबाइल कमोड, बैक रेस्ट, एयर मैट्रेस, नेब्युलाइजर, बेड पैन, वयस्क डायपर और ड्राई शीट्स शामिल हैं। यह उपकरण अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुंदर सिंह नेगी को सौंपे गए। उपकरणों का पूरा सेट लायन रविचंद सूद द्वारा अपनी दिवंगत माता की स्मृति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब शिमला के सचिव प्रो. दलीप शर्मा, लायन कपिल देव सूद, लायन विक्रम वर्मा, लायन विमल सूद और लायन मदन लाल वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद