शिमला। लायंस क्लब की ओर से बुधवार को कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में एक लंगर परियोजना का आयोजन किया गया। इसके तहत क्लब के सदस्यों ने 345 लोगों को पौष्टिक भोजन प्रदान किया। क्लब की महिला सदस्यों ने भोजन परोसने में सक्रिय रूप से भाग लिया। क्लब के जोन अध्यक्ष मनमोहन वर्मा और अध्यक्ष लायन गोपाल कृष्ण वैद्य ने बताया कि लायंस इंटरनेशनल भूख से संबंधित परियोजनाओं पर काम करता है ताकि खाद्य गरीबी को दूर किया जा सके। इस अवसर पर लायंस क्लब की ओर से जोन चेयरपर्सन मन मोहन वर्मा, नरेश लखनपाल, दविंदर चौहान, अनिल, संजीव और केसी शर्मा मौजूद रहे। संवाद