शिमला। आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल में लीनेस क्लब शिमला ने शुक्रवार को लंगर सेवा का आयोजन किया। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मरीजों को लंगर परोसा। इस दौरान क्लब ने अस्पताल में रोजाना लंगर सेवा आयोजित करने वाले सरबजीत सिंह बॉबी को मरीजों के लिए लंगर लगाने के लिए 10,000 रुपये की सहायता राशि दी। इस अवसर पर लीनेस क्लब निदेशक अनिता मनचंदा, निदेशक अनु वाधवा और ममता छिब्बर, अध्यक्षा गीता कुठियाला, उपाध्यक्षा राजेश जोशी और इंदु स्वरूप, शशि सूद, मीतू ग्रोवर, कमला भोईल, अनु मनचंदा, किरण शाह, रुचि मधैक और पूनम बिंद्रा उपस्थित रहीं। संवाद