लेफ्टिनेंट जनरल बलजीत सिंह जसवाल
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के 73 वर्षीय शूटर लेफ्टिनेंट जनरल बलजीत सिंह जसवाल (सेवानिवृत्त) पीवएसएम, एवीएसएम, एवीएस ए, वीएसएम ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय 66वीं शूटिंग चैंपियनशिप में सुपर मास्टर मेन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित चैंपियनशिप में यह इतिहास रचा। हिमाचल प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के सचिव ईश्वर रोहाल ने ले. जनरल बलजीत सिंह को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि ले. जनरल बलजीत सिंह ने 18 प्वाइंट के अंतर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्कीट में नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है।