शिमला। एलआईसी की मुख्य शाखा शिमला की ओर से 9 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। एलआईसी की बीमा सखी योजना के तहत यह विशेष भर्ती अभियान मालरोड स्थित शाखा में होगी। इसमें महिलाओं को पहले वर्ष 7000, दूसरे वर्ष 6000, तीसरे वर्ष 5000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड और बीमा व्यवसाय पर कमीशन मिलेगा। इसके लिए नियमित व्यवसाय की शर्तें रहेंगी। इस दौरान शाखा में पंजीकरण सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा और पंजीकरण शुल्क 700 रुपये रहेगा। इसमें महिलाओं का शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए विकास अधिकारी सचिन अरोड़ा से मोबाइल नंबर 94590-46890 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद