फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बाद दोबारा खोली गई लाइब्रेरी

Tue, 29 Apr 2014 10:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में कुलपति के आदेशों के बावजूद सोमवार को लाइब्रेरी शाम पांच बजे बंद करने के विरोध में एससीए ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एससीए के सचिव पीयूष सेवल ने बताया कि कुलपति ने लाइब्रेरी रात नौ बजे बंद करने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके सोमवार को शाम पांच बजे छात्रों को लाइब्रेरी से बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

इससे छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही एससीए पदाधिकारी यहां पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

एससीए के विरोध के बाद लाइब्रेरी खुलवाई गई। एससीए ने विवि प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में छात्रों को लाइब्रेरी में पढ़ने से रोका गया तो एससीए निर्णायक आंदोलन शुरू कर देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें