शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग को स्थानांतरित कर दिया है। यह विभाग अब विश्वविद्यालय के द मॉल शिमला के इवनिंग कॉलेज परिसर में चलेगा। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के एक परिपत्र में यह जानकारी दी गई। पहले यह विभाग एचपीयू के मुख्य पुस्तकालय भवन में संचालित था। स्थानांतरण के बाद, बी. लिब. सूचना विज्ञान और एम. लिब. सूचना विज्ञान पाठ्यक्रमों की कक्षाएं नए परिसर में लगेंगी। इन कक्षाओं का समय सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया है। यह कदम छात्रों और संकाय सदस्यों के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को इस बदलाव की सूचना दे दी है। संवाद