फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: झंझीड़ी के रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के खलीनी वार्ड के झंझीड़ी के रिहायशी इलाके में देररात एक तेंदुए के घूमने से लोग दहशत में आ गए हैं। यह तेंदुआ रिहायशी इलाके में कई भवनों के आंगन में घूमता दिखाई दिया है। यह पूरी घटना एक भवन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस इलाके में काफी कुत्ते हैं। पहले भी तेंदुआ इस रिहायशी इलाके में आ चुका है। होली के दिन बुधवार रात तेंदुआ काफी देर तक कालोनी में घूमता रहा। सीसीटीवी में इसकी वीडियो देखने के बाद स्थानीय लोग दहशत में है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। बीते साल तेंदुआ यहां कुछ युवकों पर रात के समय झपट भी चुका है। उधर वन विभाग का कहना है कि अभी लोगों की ओर से ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें