बीसीएस में लैपर्ड कैट घूमने का वीडियो वायरल
शिमला। शहर के बीसीएस क्षेत्र में सोमवार सुबह एक लैपर्ड कैट के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो क्षेत्र के एक निजी स्कूल के गेट के पास बनाया गया है। सुबह के समय अचानक गेट के पास घूम रहे इस लैपर्ड कैट को लोगों ने तेंदुआ समझ लिया। गेट और गाड़ी के आसपास घूमने के बाद यह लैपर्ड कैट जंगल में भाग गई। शहर में पहले भी कई जगह तेंदुए की तरह दिखने वाली लैपर्ड कैट दिखने के मामले सामने आते रहे हैं। वन्य जीव विभाग का कहना है कि इस बारे में सूचना नहीं मिली है। विभाग के डीएफओ रविशंकर ने बताया कि वीडियो में देखने से लगता है कि यह लैपर्ड कैट है, जो जंगल में चला गया है।