नाभा और फागली में तेंदुआ दिखने से दहशत
शिमला। शहर के नाभा और फागली वार्ड में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत है। कई लोगों को इस एरिया में शाम के समय तेंदुआ दिख चुका है। लोगों का कहना है कि एक हफ्ते से तेंदुआ रिहायशी इलाके में घूम रहा है। इसे पकड़ने के लिए यहां पिंजरा लगाया जाए। नाभा पार्षद सिमी नंदा ने कहा कि उन्हें इलाके में तेंदुआ दिखने की सूचना मिली है। इस बारे में वन विभाग को शिकायत दे दी है। लोगों से अपील है कि वे अलर्ट रहे और शाम के समय अकेले घर से बाहर न निकलें।