शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के हिंदी विभाग में तीसरे और चौथे दिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम और हिमाचली लोक संस्कृति पर व्याख्यान हुए। विधि विभाग के नवारंभ कार्यक्रम का कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को विधि शिक्षा के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता, बौद्धिक संपदा अधिकार तथा आपदा प्रबंधन क्षेत्रों में दक्षता विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भूस्खलन प्रबंधन, अनुसंधान नैतिकता और रोजगार के अवसरों पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। संवाद