शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा (चौड़ा मैदान) की इतिहास सोसायटी, राजनीतिक विज्ञान सोसायटी और महिला प्रकोष्ठ ने वीरवार को व्याख्यान का आयोजन किया। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. गोपाल चौहान ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य वक्ता भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला की फेलो डॉ. आध्या दीक्षित ने सतत विकास का दर्शन विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि समाज स्वयं सामाजिक विज्ञान की प्रयोगशाला है, जहां मानव व्यवहार, संस्थाएं और नीतियां मिलकर सामाजिक संरचनाओं को आकार देती हैं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पीडी कौशल (डीन स्टूडेंट वेलफेयर), डॉ. अनुप्रिया, प्रो. राजलक्ष्मी नेगी, डॉ. अंजू, डॉ. किशोरी लाल चंदेल, डॉ. अजय, प्रो. अंजना और प्रो. प्रतिभा ठाकुर भी मौजूद रहे। ब्यूरो