फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हिमाचल विवि में रोमा संस्कृति हुआ व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग ने बुधवार को यूनान की रोमा संस्कृति पर व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें संस्कृति के विशेषज्ञ विक्की मरकाती ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत कर भारत और यूनान के संबंधों बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाभारत से इसका संबद्ध है। दोनों देशों के मध्य सदैव ही सांस्कृतिक, व्यापारिक तथा सामरिक आदान प्रदान होता रहा है। प्रो. हरीश ठाकुर ने रोमा समुदाय जोकि यूरोप में भारत के ही वंशज हैं के अधिकारों और भविष्य के संबंध में व्याख्यान दिया। इस अवसर पर बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर रविंदर जीत दरिया भी मौजूद रहेI रविंदर जीत ने कहा कि उन्हें जीवन में सफलता के लिए अपने पसंदीदा कार्य को पूरी लग्न से करना चाहिए। विभागाध्यक्ष डॉ. विकास सिंह, भावना शर्मा, आभा चौहान और मिनी डोगरा ने अतिथियों का स्वागत कियाI ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें