शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर में टग ऑफ वॉर एसोसिएशन की ओर से रस्साकशी के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को वीरवार को राइट पोजीशन, लैग और आर्म एक्सरसाइज तथा रस्सी को पकड़ने के तरीके बताए गए। प्रशिक्षण शिविर के लिए राष्ट्रीय स्तर के दो प्रशिक्षक पंजाब से बुलाए हैं। 10 दिवसीय इस शिविर के दौरान प्रतिभागियों को नेशनल प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। शिविर में प्रदेशभर से 120 लड़के और लड़कियां भाग ले रही हैं। संवाद