फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खलग स्कूल का लक्ष्मीबाई सदन बना कबड्डी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलग में शनिवार को बैग फ्री डे पर अंतरसदनीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्रों की कबड्डी में लक्ष्मीबाई सदन ने सुभाष सदन को हराकर खिताब अपने नाम किया। छात्राओं में टैगोर सदन विजेता और विवेकानंद सदन उपविजेता बना। रस्साकसी मुकाबलों में छात्र वर्ग में टैगोर सदन विजेता रहा और छात्रा वर्ग में सुभाष सदन ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा स्पून रेस, थ्री लेग रेस, ब्रिक रेस, जलेबी जंप और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को खेलों को प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि खेल भावना से खेलना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें