फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मूट कोर्ट प्रतियोगिता में विधि विवि बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचपीएनएलयू) शिमला की टीम जीएनएलयू अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता की विजेता बनी है। चतुर्थ वर्ष के स्नातक छात्र अशपिंदर कौर, रिमझिम और प्रियांशु टीम में शामिल रहे। एचपीएनएलयू की कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रीति सक्सेना ने टीम को बधाई दी है। मूट कोर्ट कमेटी की अध्यक्ष डॉ. शैफाली दीक्षित के मार्गदर्शन में टीम ने प्रतियोगिता में असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों के संस्थान शामिल हुए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें