शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोग में नई विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। इसमें लता मेहता को नई कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में अभिभावकों, पंचायत प्रधान, आंगनबाड़ी प्रतिनिधियों, मुख्य अध्यापकों और विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार एसएमसी की नई कमेटी में सुषमा, किरण, महेंद्र, संजीव और रमेश, रीना, संतोष, सुरेखा तथा हेमराज भी इस समिति के सदस्य बनाए गए हैं। प्रधानाचार्य सारिका आहुजा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी अभिभावकों को एसएमसी के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष और पूरी कमेटी की बधाई दी है। संवाद