फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ऑनलाइन मंगवाया लैपटॉप, पार्सल खोला तो निकले घुंघरू, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 12 Jan 2023 08:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

 बिलासपुर के एक युवक को ऑनलाइन शॉपिंग करना भारी पड़ गया। युवक ने अमेजन कंपनी से अपने लिए लैपटॉप मंगवाया था, लेकिन पार्सल खोला तो उसमें घुंघरू निकले। 
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के एक युवक को ऑनलाइन शॉपिंग करना भारी पड़ गया। युवक ने अमेजन कंपनी से अपने लिए लैपटॉप मंगवाया था, लेकिन पार्सल खोला तो उसमें घुंघरू निकले। युवक ने लैपटॉप की एडवांस में क्रेडिट कार्ड से करीब 62,980 रुपये की पेमेंट की थी। इसके बाद अमेजन कंपनी को भी शिकायत की, लेकिन युवक का आरोप है कि कंपनी ने एक नहीं सुनी। अब युवक की ओर से पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया गया है। 

विज्ञापन

गांव भटेड़ उपरली के विकास शर्मा बताया कि 27 दिसंबर को अमेजन एप पर एक आकर्षक विज्ञापन देखकर उन्होंने लैपटॉप ऑर्डर किया था। लैपटॉप के साथ बैग, की-बोर्ड और माउस भी ऑर्डर किया था। इन सभी की क्रेडिट कार्ड से कुल 65, 178 रुपये की पेमेंट की। लैपटॉप की कीमत 62,980 रुपये थी।

1 जनवरी को उन्हें ऑर्डर प्राप्त हुआ। ऑर्डर की डिलीवरी देने अमेजन कंपनी का कोरियर एजेंट आया था। 
एक पार्सल खोलने पर उसमें बैग, की-बोर्ड और माउस मिला। दूसरा पार्सल खोला तो उसमें लैपटॉप की जगह घुंघरू निकले। अमेजन से इस मामले की शिकायत की तो कंपनी स्तर से कोई सुनवाई नहीं हुई। विकास शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र के साथ बिल आदि दस्तावेज संलग्न कर मांग की है कि मामले की छानबीन कर दोषी का पता लगाया जाए। दोषी ने झूठा विज्ञापन दिखाकर धोखाधड़ी कर हजारों रुपये हड़प लिए हैं। उधर, डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि इस मामले में शिकायत पत्र मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें