फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चमियाना अस्पताल रास्ते में भूस्खलन, 15 मिनट तक फंसे रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना से भट्ठाकुफर सड़क पर शुक्रवार को हुए भूस्खलन से मरीज परेशान हुए। मरीजों के वाहन करीब 15 मिनट तक रास्ते में फंसे रहे। गनीमत यह रही कि जिस दौरान सड़क पर पेड़ और मलबा आया उस दौरान कोई मरीज एंबुलेंस में नहीं जा रहा था। स्थानीय लोगों ने पेड़ को हटाया और रास्ते को सुचारू किया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही हुई है। बरसात में सड़क पर काफी दिक्कतें मरीजों को आती है। हिमाचल किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डॉ. कुलदीप तंवर ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान पेड़ों की अवैज्ञानिक ढंग से कटाई तथा पहाड़ी की लगभग 90 डिग्री पर कटिंग किए जाने से लगातार भूस्खलन हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें