शिमला। कनलोग में शिव मंदिर के पास सड़क का डंगा गिर गया है। डंगे के साथ लगी रेलिंग भी टूटकर नीचे गिर गई है। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों और वाहनों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, डंगा गिरने से सड़क का एक हिस्सा कमजोर हो गया है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं। रेलिंग न होने के कारण पैदल चलने वालों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है। रात के समय अंधेरे में यहां हादसे की आशंका और अधिक रहती है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि डंगे और रेलिंग की जल्द मरम्मत करवाई जाए। साथ ही, मरम्मत होने तक मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। संवाद