फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: चंबा में दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से चाची-भतीजे की मौत

Mon, 12 Aug 2024 06:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

चंबा विधानसभा क्षेत्र की प्रौथा पंचायत में पहाड़ी से पत्थर गिरने से चाची-भतीजे की मौत हो गई। तीन वर्षीय बच्चा भी पत्थर की चपेट में आने से चोटिल हो गया। 
विज्ञापन
ग्राम पंचायत प्रौथा में हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा विधानसभा क्षेत्र की प्रौथा पंचायत में पहाड़ी से पत्थर गिरने से चाची-भतीजे की मौत हो गई। तीन वर्षीय बच्चा भी पत्थर की चपेट में आने से चोटिल हो गया। मृतक की पहचान अर्पणा (26) पत्नी प्यारो निवासी गांव ओथल तहसील जिला चंबा और अक्षय (9)पुत्र चुन्नी लाल निवासी गांव ओथल तहसील जिला चंबा के रूप में हुई है। जबकि तरुण(3) पुत्र प्यारो घायल है, जोकिअर्पणा ने अपनी पीठ पर बांध रखा था। अर्पणा अपने भतीजे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। डिबरू नामक स्थान पर पहुंचने पर अचानक पहाड़ी से पत्थर उनके ऊपर आ गिरे। इससे वह चोटिल होकर जमीन पर गिर गए। वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने उन्हें देखा और उन्हें बचाने का प्रयास किया। इससे पहले कि लोग उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा पाते, गहरे जख्मों के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायल बच्चे को उपचार के लिए साहो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने साहो सीएचसी में पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें