शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा में शनिवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत और आपदा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार इसमें विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता और आपदा के समय सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी प्रधानाचार्य उपासना देष्टा ने किया। विद्यालय के प्रवक्ता रमन कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में लक्षिता ने प्रथम, ईशाना ने द्वितीय और अदिति ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में दिव्या ने पहला, प्रिया ने दूसरा और शिवांगी ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में ईशिता और लक्षिता प्रथम, करुणा और अनन्या द्वितीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में साक्षी और रमिनी प्रथम, भानवी तथा कनिष्क द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम प्रभारी अनुकंपा ठाकुर ने एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान की संकल्पना और देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं में एकता पर प्रकाश डाला। स्कूल प्रधानाचार्य उपासना देष्टा ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई कार्यक्रम के सफल आयोजन की दी। संवाद