फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लक्कड़ बाजार स्कूल ने जीता बेस्ट इंस्टीट्यूट का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कड़ बाजार के एनसीसी कैडेट ने राज्य स्तरीय कैंप में ओवरऑल बेस्ट इंस्टीट्यूट का खिताब हासिल किया है। राज्य स्तरीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बड़ू साहिब में किया गया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार कैडेट ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए करीब 600 कैडेट को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की। लक्कड़ बाजार स्कूल की कडेटों ने एएनओ वनिता नेगी के नेतृत्व में शिविर में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य राखी पंडित ने सभी कैडेटों और एएनओ वनिता नेगी को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें