फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: क्विज प्रतियोगिता में लक्कड़ बाजार स्कूल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला स्तरीय युवा उत्सव (यूथ फेस्ट) के तहत शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय शिमला के कॉन्फ्रेंस हॉल में रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला एड्स नियंत्रण इकाई शिमला द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में शिमला शहरी क्षेत्र के 10 स्कूलों के आठवीं से 11वीं तक के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को एड्स, नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कड़ बाजार ने प्रथम, लालपानी स्कूल दूसरे और पोर्टमोर स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें