फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahul News: कांग्रेस कमेटी के सचिव, सोशल मीडिया अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र

Wed, 27 Mar 2024 06:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

लाहौल-स्पीति विस क्षेत्र से रवि ठाकुर को भाजपा का टिकट देने से पूर्व मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा के साथ केलांग और उदयपुर भाजपा मंडल ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीतिक उठापटक के बीच भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों के इस्तीफे देने का दौर जारी है। लाहौल-स्पीति विस क्षेत्र से रवि ठाकुर को भाजपा का टिकट देने से पूर्व मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा के साथ केलांग और उदयपुर भाजपा मंडल ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। वहीं, केलांग और उदयपुर ब्लॉक के युकां अध्यक्षों के बाद अब कांग्रेस कमेटी के सचिव सेम बौद्ध और सोशल मीडिया अध्यक्ष गौरव शर्मा ने भी कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया है। इससे पूर्व केलांग और उदयपुर ब्लॉक के युकां अध्यक्ष रोहन और चिराग भी कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं। जबकि, जिला कांग्रेस अध्यक्ष जिला महासचिव संजय कटोच को पार्टी से निष्कासित कर चुके हैं। उन पर रवि ठाकुर का प्रचार प्रसार करने का आरोप था। बर्फ से सफेद वादियों में राजनीतिक समीकरण ने लाहौल-स्पीति के करीब 25 हजार मतदाताओं को भी असमंजस में डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें