फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में छात्रों की कमी एक चेतावनी : राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को कोटशेरा कॉलेज में स्कूल कांप्लेक्स मॉडल पर जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया।
विज्ञापन

बैठक में जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल, मुख्याध्यापक, केंद्र प्रमुख शिक्षक और बीईईओ बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव शिक्षा राकेश कंवर ने की। सचिव राकेश कंवर ने कहा कि सीखने के स्तर में गिरावट और दाखिलों में कमी सिर्फ आंकड़े नहीं बल्कि चेतावनी है कि सरकारी शिक्षा को तुरंत और सोच-समझकर दिशा बदलनी होगी। उन्होंने माना कि कई शिक्षकों ने मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद उत्कृष्ट काम किया है और ऐसे प्रयासों को पूरी प्रणाली में फैलाने की जरूरत है। स्कूल कांप्लेक्स मॉडल सिर्फ एक प्रशासनिक ढांचा नहीं बल्कि ऐसा सहयोगी मंच है जहां संसाधन साझा किए जा सकें। शिक्षक एक-दूसरे से सीख सकें और स्कूल प्रबंधन ज्यादा जिम्मेदार और जवाबदेह बन सकें। कार्यक्रम में निदेशक उच्च शिक्षा आशीष कोहली, अतिरिक्त निदेशक बीआर शर्मा ने भी शिरकत की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें