शिमला। राजधानी के खलीनी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की कमी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। वार्ड में पहले ही लाइटें कम हैं वहीं जो हैं वह भी अक्सर खराब रहती हैं। क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि हनुमान मंदिर के पास से नीचे जाने वाले रास्ते पर अक्सर लाइट बंद होती है। फौजी शॉप से बिहार गांव के रास्ते पर लाइटें हैं ही नहीं। विशेष तौर पर बारिश होने पर क्षेत्र के अधिकतम स्थानों पर अंधेरा छा जाता है। लोगों की मांग है कि यहां नई लाइटें लगाई जाएं और पुरानी लाइटें भी दुरुस्त करवाई जाएं। संवाद