फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: क्योंथल स्कूल जुन्गा ने मनाया वन महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। क्योंथल कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल जुन्गा में शनिवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर के पास 50 से अधिक पौधे रोपे। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। प्रधानाचार्य एमके शर्मा ने बच्चों को वनों की उपयोगिता बताई। उन्होंने बताया कि वन पर्यावरण को शुद्ध करते हैं और आपदा प्रबंधन में बाढ़ नियंत्रण में सहायक होते हैं। उन्होंने ईंधन के लिए लकड़ी और जीवन रक्षक जड़ी-बूटियों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस आयोजन में इको क्लब की समन्वयक सुनीता ठाकुर और नीलम शर्मा ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें