फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुशल जेठी बोले- शहर में कारोबारी अपने अवैध कब्जे खुद तोड़ दें

Sat, 23 Dec 2023 02:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यदि किसी कारोबारी ने अवैध कब्जा किया है तो वह स्वयं उसे हटा दें। यदि किसी को कोई संदेह है तो वह उपायुक्त के पास जा सकते हैं। 
विज्ञापन
सोलन व्यापार मंडल के प्रधान कुशल जेठी व अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन जिला प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर व्यापार मंडल के प्रधान कुशल जेठी ने कहा कि वह प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन करते हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यदि किसी कारोबारी ने अवैध कब्जा किया है तो वह स्वयं उसे हटा दें। यदि किसी को कोई संदेह है तो वह उपायुक्त के पास जा सकते हैं। उन्होंने सभी कारोबारियों से आग्रह किया कि वह प्रशासन की इस कार्रवाई का सहयोग करें। गौर रहे कि कुछ दिन पहले जिला प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ कारोबारियों ने बाजार बंद रखा था। उन्होंने जेसीबी को रोकने की मांग उठाई थी। लेकिन अब वह प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें