फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कुनिहार विकास सभा ने सरकार पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्चुअल बैठक में उठे स्वास्थ्य, भूमि उपयोग और बुनियादी ढांचे के मुद्दे
विज्ञापन

अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति की मांग फिर दोहराई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार विकास सभा ने प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है। सोमवार को हुई वर्चुअल बैठक में सभा ने कहा कि पिछले चार वर्षों से राजनीतिक कारणों से कुनिहार क्षेत्र विकास से वंचित रहा है। सभा ने चेतावनी दी कि इसका जवाब जनता आने वाले चुनाव में देगी। विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कुनिहार को लगातार विकास में पीछे धकेला गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अर्की, कसौली और सोलन विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र की उपेक्षा की है। सभा का कहना है कि कुनिहार से सटे क्षेत्रों में भी कोई बड़ी जनहित परियोजना शुरू नहीं हुई है। बैठक में बताया गया कि कसौली विधानसभा क्षेत्र के बील गांव के पास करीब 300 बीघा शामलात भूमि वर्षों से बेकार पड़ी है। वहीं, कुनिहार के कोठी गांव में सपाटू मार्ग पर शिक्षा विभाग के नाम दर्ज 29 बीघा भूमि पिछले 60 वर्षों से उपयोग में नहीं लाई गई है। विकास सभा ने आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों से इन परिसंपत्तियों का विकास नहीं हो सका। इसके अलावा सिविल अस्पताल कुनिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। धनीराम तनवर ने कहा कि अस्पताल में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग लंबे समय से लंबित है। यह अस्पताल तीन विधानसभा क्षेत्रों की करीब 14 से 15 पंचायतों के लोगों पर निर्भर है, लेकिन सरकार ने इस मांग को गंभीरता से नहीं लिया है। विकास सभा ने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन जनता सब देख रही है और समय आने पर अपना निर्णय देगी। बैठक में कार्यकारिणी के कई सदस्यों ने भाग लिया और सरकार के प्रति रोष जताया। बैठक में भागमल तनवर, जगदीश ठाकुर, बाबूराम तनवर, देवी राम मेहता, संतराम, दीपराम ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, बलबीर चौधरी, ओम प्रकाश ठाकुर, सनी राघव, अनिल वर्मा, राजेश ठाकुर, धर्म सिंह तनवर, दिनेश तनवर, राजेंद्र कंवर सहित कुनिहार विकास सभा की कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने भाग लिया और सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें