फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 61 ग्राम चिट्टे के पैकेट फैंककर फरार हुए दो आरोपी

Tue, 23 Jan 2024 11:46 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

 कुल्लू के मौहल स्थित नेचर पार्क से दो युवकों से 61.72 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। लेकिन नशे के दो पैकेट फेंककर दोनों युवक मौके से गाड़ी में फरार हो गए हैं। 
विज्ञापन
चिट्टा(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मौहल स्थित नेचर पार्क से दो युवकों से 61.72 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। लेकिन नशे के दो पैकेट फेंककर दोनों युवक मौके से गाड़ी में फरार हो गए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए गुप्ता सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम पहुंची थी। लेकिन दोनों मौके से भागने में कामयाब हो गए। दोनों युवक भुंतर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स  ने भुंतर थाना में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। डीएसपी नारकोटिक्स हेम राज वर्मा ने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें