फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में चरस और 37 चिट्टे के साथ चार गिरफ्तार

Thu, 15 Feb 2024 12:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कुल्लू में चरस और 37 चिट्टे के साथ चार गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने 650 ग्राम चरस और 37 ग्राम  चिट्टा के साथ चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को पुलिस टीम ने बंदरोल में कालू राम (45) निवासी गांव व डाकघर डोभी चंदन कुमार (30) निवासी गांव व डाकघर दवाडा तहसील कुल्लू के कब्जे से 27 ग्राम चिट्टा बरामद किया। वहीं दूसरे मामले में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मठ सुल्तानपुर के समीप रामशिला भेखली रोड में रवि नेगी (38)निवासी गांव छाटनसेरी डाकघर रायसन तहसील कुल्लू के कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया। तीसरे मामले में पुलिस थाना भुंतर की पुलिस टीम ने छरोडनाला में केहर सिंह (30) निवासी बडोगी डाकघर धारा तहसील भुंतर के कब्जे से 650 ग्राम चरस बरामद की। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि चारों आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें