फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: पार्वती घाटी के कसोल में मिला युवक का शव, बेंगलुरू के सोनू कुमार के रूप में हुई पहचान

Wed, 26 Oct 2022 09:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

घटना स्थल में मृतक का आधार कार्ड बरामद हुआ है, जिसमें मृतक का नाम सोनू कुमार (27) पुत्र रवि कुमार निवासी-54 बेनसन टाउन क्रॉस बेंगलुरू कर्नाटक के रूप में हुई है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले कसोल में दो गुटों में झगड़ा हुआ था,जिसकी पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू की पार्वती घाटी के पर्यटन  स्थल कसोल में एक पर्यटक की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस को पर्यटक युवक का शव ग्राहण नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर कई साक्ष्यों को अपने कब्जे में लिया गया है। पर्यटक की हुई मौत से पूरी मणिकर्ण घाटी में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड सदस्य योगराज ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस चौकी मणिकर्ण को इसकी सूचना दी। बताया कि वह अपनी गाड़ी को नागोड सड़क के किनारे पार्क करके  शौच के लिए ग्राहण नाला के किनारे आया तो नाले के पास एक पत्थर के ऊपर खून पड़ा हुआ था  साथ में मोबाईल फोन, घड़ी तथा देवदार के पेड़ों के बीच एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी।

 


जिसके बाद मणिकर्ण पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह अपनी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और वारदात की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा और उपाधीक्षक राजेश कुमार को दी। इसके बाद मंडी से फोरेंसिक टीम भी पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास मौजूद सभी साक्ष्यों को एकत्रित किया गया। 

 

विज्ञापन

इस दौरान घटना स्थल में मृतक का आधार कार्ड बरामद हुआ है, जिसमें मृतक का नाम सोनू कुमार (27) पुत्र रवि कुमार निवासी-54 बेनसन टाउन क्रॉस बेंगलुरू कर्नाटक के रूप में हुई है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले कसोल में दो गुटों में झगड़ा हुआ था,जिसकी पुलिस जांच कर रही है। 

 

एसएसपी कुल्लू गुरूदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने हत्या की धारा 302 के तहत केस पंजीकृत किया है। हत्या में शामिल अज्ञात लोगों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्ते को मौके पर बुलाने के लिए शिमला पत्राचार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें