शिमला। आइस स्केटिंग क्लब लक्कड़ बाजार शिमला की ओर से वीरवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के 12 स्कूलों के 42 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने चित्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। क्लब के सचिव रजत मल्होत्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। प्रतियोगिता का यह दूसरा संस्करण है। जूनियर वर्ग में कृदय चौहान ने पहला, हृदयांश लोहमी ने दूसरा और कशिश ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस तरह सीनियर वर्ग में अक्षत तंवर ने पहला, अक्षज तेगवान ने दूसरा और क्यारा ने तीसरा स्थान हासिल किया। सचिव ने बताया कि जूनियर वर्ग में प्रतियोगिता का विषय सीजन ऑफ शिमला और सीनियर वर्ग में शिमला में बदलाव रखा था। संवाद