फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के रझाणा में बनेगा कोली समाज भवन : शांडिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने बताया कि प्रदेश कोली समाज भवन के निर्माण के लिए चिह्नित भूमि को हिमुडा को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया आरंभ की जा चुकी है। शीघ्र ही 0.075 हेक्टेयर भूमि जिला शिमला की रझाणा पंचायत में बन रहे भवन के लिए प्रदान की जाएगी। इसके बाद इसके निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने हिमाचल प्रदेश कोली समाज भवन के निर्माण के संबंध में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में सामुदायिक भवन, ठहरने के लिए कमरे और पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भवन का नक्शा तैयार किया जा चुका है और हिमुडा को इसकी अनुमानित लागत प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव आशीष सिंहमार, निदेशक सुमित किमटा, भवन निर्माण समिति के प्रधान उत्तम सिंह कश्यप, कोली समाज के अध्यक्ष अमर चंद, संरक्षक रोशन लाल डोगरा और महासचिव गोपाल झिल्टा भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें