फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केएनएच सड़क में गड्ढों की भरमार, हादसों की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) को कार्ट रोड से जोड़ने वाली सड़क बारिश के पानी के कारण खराब हालत में है। इस सड़क पर अस्पताल गेट से लेकर कार्ट रोड तक पहाड़ी की ओर बारिश के तेज बहाव के कारण पांच से छह जगहों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे सड़क से गुजरने वाले निजी और सरकारी वाहनों के साथ एंबुलेंस के भी हादसे का शिकार होने की आशंका बनी हुई है। गड्ढे इतने गहरे हैं कि एक-दो जगहों पर यदि गाड़ी का टायर इनमें चला जाए तो उसे बाहर निकालते समय गाड़ी के चैंबर को नुकसान हो सकता है। इस सड़क से मरीजों के वाहनों की आवाजाही होती है। वाहन चालक मनोज शर्मा ने कहा कि अस्पताल में रोज वाहनों से मरीज आते हैं। इन दिनों इस सड़क की हालत खराब बनी हुई है। नवीन शर्मा ने कहा कि अस्पताल की सड़क पर पड़े गड्ढों को नगर निगम समय रहते ठीक करे और सड़क का उचित रखरखाव करें। इस सड़क से रात को भी लोगों और अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों की आवाजाही होती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें