जुन्गा (शिमला)। हिमाचल किसान सभा 20 मार्च को विधानसभा की ओर मार्च करेगी। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से हजारों की संख्या में किसान भाग लेंगे। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डॉ. कुलदीप तंवर ने दी। उन्होंने कहा कि यह विशाल रैली पंचायत भवन से शुरू होकर विधानसभा को कूच करेगी। किसान शामलात, खुदरा-ओ-दरखतान, मलकियत सरकार, चकोतेदार, नौ तोड़ के नियमितीकरण, जनजातीय क्षेत्रों में वन अधिकार कानून का सही ढंग से लागू न होना, विस्थापित गद्दी और गुजरों के मुद्दे उठाएंगे। संवाद