शिमला। राजधानी शिमला के गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में लगी प्रदर्शनी में लोगों को किन्नौर शॉल खूब पसंद आ रही है। प्रदर्शनी में किन्नौरी पट्टी की शॉल की मांग अधिक है। प्रदर्शनी में शॉल, स्टाल से लेकर लेडीज गर्म सूट और सदरी भी शामिल है। प्रदर्शनी में किन्नौरी शॉल 12,500 रुपये, सेमी वूल के शॉल 1000 से 1500 रुपये, चंबा की पारंपरिक शॉल 6000 से 8000 रुपये और स्टॉल 200 से 10,000 तक बिक रहे हैं। प्रदर्शनी के आयोजक एवं प्रबंधक बागचंद ने बताया कि प्रदर्शनी में कुल्लू के कारीगरों के उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। इनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। संवाद