बोलेरो ने ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल को मारी टक्कर।
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के मुख्यालय रिकांगपिओ में यातायात ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल को बोलेरो कैंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से महिला कांस्टेबल दूर जा गिरी। रिकांगपिओ चौक पर यह हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कांस्टेबल चौक की तरफ जाती है। इसी बीच एक बोलेरो कैंपर टक्कर मार देती है। आसपास मौजूद लोग कांस्टेबल की मदद को आगे आते हैं। लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। घायल कांस्टेबल की पहचान प्रिया नेगी निवासी कल्पा के रूप में हुई है। मामला शुक्रवार का है। दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते मामला दर्ज नहीं हुआ है।