थांगटा कनिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता में चंबा के चार खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
- फोटो : संवाद
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-6 एडिशन थांग-टा कनिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्ग में चंबा के चार खिलाड़ी भाग लेंगे। तमिलनायडु के कोयम्बटूर में 28 से 30 जनवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स-6 एडिशन थांग-टा प्रतियोगिता होगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्य कोच भुवनेश सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-6 थांग-टा कनिष्ठ वर्ग में हिमाचल की टीम में चंबा के चार खिलाड़ी भाग लेंगे। 56 किलो भार वर्ग में कार्तिकेय कटोच, 60 किलो भार वर्ग में अंकुश कपूर, 56 किलो भार वर्ग में प्रियांशी और 52 किलो भार वर्ग में रिधिमा भाग लेंगी।